फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी, महिला पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक ऑफ बड़ौदा से 15 लाख रुपये का पर्सनल लोन हड़प लिया गया। अदालत के आदेश पर हुकुलगंज निवासी संजू यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के उप क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद लखमानी की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज शाखा के प्रबंधक आलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि हुकुलगंज निवासी संजू यादव ने 30 मार्च 2024 को बैंक से 15 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। आरोप है कि लोन लेने के लिए संजू यादव ने अपनी असली पहचान छिपाई। उसने फर्जी नौकरी और कूटरचित दस्तावेज बैंक में जमा किए थे। लोन की रकम निकालने के बाद आरोपी महिला ने किस्तें जमा करनी बंद कर दीं। इसके चलते 11 मई 2025 को लोन खाता गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित हो गया।
बैंक की आंतरिक जांच में दस्तावेज के फर्जी होने का खुलासा हुआ। बैंक ने कई बार संपर्क किया और 27 जुलाई 2026 को विधिक नोटिस भी भेजा। नोटिस में 13,74,008 रुपये बकाया मूलधन और ब्याज जमा करने को कहा गया था। बैंक की आंतरिक जांच और दिए गए पते पर सत्यापन से धोखाधड़ी का पता चला। आरोपी महिला नोटिस भेजने के बावजूद फरार हो गई। बैंक प्रबंधन ने जुलाई 2026 में कोतवाली थाने और पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर बैंक ने एसीजेएम-प्रथम की अदालत का रुख किया। एसीजेएम-प्रथम की अदालत ने मामले में हस्तक्षेप किया। न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि संजू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपक कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें