बाबा दरबार के प्रांगण में ही आवास था, साथ में एक छोटा बद्रीनाथ का मंदिर था जिनकी कई पीढ़ी सेवा करती आ रही थी। हमें समस्या जरूर हुई पर आज जिस रूप में दिख रहा है उससे लाखों भक्त आएंगे और काशी विश्व पटल पर चमकेगी। साथ ही दर्शनार्थियों और पर्यटकों को अब दर्शन में सहूलियत मिलेगी। - उद्धव भारती
बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में मैंने अपना भवन सहयोग के रूप दिया। भव्य धाम बनकर तैयार हो गया। खुशी की बात है कि हमारे सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसका शिलान्यास किया और वही अब इसका लोकार्पण कर रहे हैं। भक्तों को बाबा का सुलभ दर्शन के साथ ही अन्य बहुत सुविधाएं भी मिलेंगी। - क्षमा मिश्रा
तब और अब में काफी बदलाव हो गया है। उस समय सब केवल झूठ लग रहा था पर अब हमने धाम का शिलान्यास भी देखा और लोकार्पण भी देखेंगे। काशी विश्वनाथ धाम देश भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का नया केंद्र होगा। देश और विदेशों से लाखों लोग यहां आएंगे और बाबा का दर्शन करेंगे। - विजय पांडेय