फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi tent city: गंगा पार रेती पर बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो सावधान! पहले पढ़ लें ये खबर

Sun, 08 Jan 2023 08:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने निरीक्षण के दौरान टेंट सिटी के आसपास रेती पर फैले कूड़े को हटवाने को कहा। यहां पर कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा पास टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने गंगा पार रेती पर बन रहे टेंट सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बगैर नगर निगम की अनुमति के गंगा पार रेती पर किसी भी प्रकार का व्यापार व अन्य गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी। इसके लिए नियमानुसार निगम में अनुज्ञप्ति शुल्क जमा कराएं। परीक्षण के बाद ही उन्हें अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने टेंट सिटी के आसपास रेती पर फैले कूड़े को हटवाने को कहा। यहां पर कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय को जिम्मेदारी दी। कहा कि रेती पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए। अतिक्रमण दस्ता लगातार अभियान चलाए। 

 
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने गुरुवार को कार्यभार - फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती पर चलाया सफाई अभियान
नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद नगर निगम की ओर से गंगा पार रेती पर सफाई अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने रामनगर के सफाई कर्मचारियों के साथ निगम के सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई। गंगा पार रेती पर फैली गंदगी की सफाई के बाद समतलीकरण कराया गया। इसके लिए दो मशीनें वहां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें