फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के फन को कुचले बिना भला नहीं: बाल व्यास

Tue, 04 Aug 2015 02:08 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोभूमि धर्मसंघ में सोमवार को पं. श्रीकांत शर्मा बाल व्यास ने देवी भागवत पुराण कथा के प्रसंगों की व्याख्या के दौरान विश्व शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के फन को कुचले बिना किसी का भला होने वाला नहीं है। इस दौर में सुख-शांति छीनी जा रही है। बच्चे बारूदों में पल रहे हैं। इसे रोकने के लिए महाशक्ति की उपासना की जानी चाहिए।
बाल व्यास ने कहा कि कालिया नाग उस दौर का आतंकवादी ही था, जिसके फन को भगवान कृष्ण ने कुचल कर शांति की स्थापना की।
जिस तरह कभी कालियानाग के फन पर भगवान ने बांसुरी बजाई थी, उसी तरह पूरी दुनिया को आतंकवाद के विरुद्ध एकता की बांसुरी बजानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुश्किलों की चिंता नहीं करनी चहिए। चिंता भविष्य की करिए जो सुखद और सुंदर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें