फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बिना अनुमति हो रही बसपा की बैठक को रोका गया

Mon, 06 Feb 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बसपा की बैठक को रोका गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी क्षेत्र के उत्तरी विधानसभा के अशोक नगर में हो सोमवार को चल रहे बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को निर्वाचन कार्यालय ने रोक दिया।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की जा सकती है।
सम्मेलन के लिए बसपा जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने उत्तरी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति मांगी थी। उन्होंने अनुमति देने से इनकार कर दिया। अनुमति को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के कर्मचारियों से बसपा जिलाध्यक्ष का विवाद भी हुआ था।
अनुमति न मिलने के बाद भी बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कराया जा रहा था।
बसपा जिलाध्यक्ष सारनाथ के पैगंबरपुर निवासी दीपचंद चौधरी रिटर्निंग ऑफिसर/सिटी मजिस्ट्रेट रामकेर यादव से छह फरवरी को अशोक नगर कालोनी स्थित बसपा कार्यालय के सामने नगर निगम की भूमि पर जनसभा/कार्यकर्ता आयोजित करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में 11 से शाम पांच बजे तक के  लिए अनुमति मांगी गई थी।
कार्यक्रम स्थल के उपयोग के संबंध में नगर निगम से एनओसी निर्धारित प्रारूप संलग्नक सी पर प्रस्तुत नहीं की गई थी। इस वजह से कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी। अनुमति न मिलने के बाद भी सोमवार को कार्यकर्ता बैठक आयोजित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें