फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोन-पे से मजदूर के खाते से 69,999 रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में मजदूर के बैंक खाते से फोन-पे के जरिये 69,999 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। खरबूजा शहीद निवासी मोहितूल इस्लाम के मुताबिक उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। मोबाइल में फोन-पे एप है। आरोप है कि 15 अगस्त की शाम 3:10 बजे उसके बैंक खाते से फोन-पे से 69,999 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मोहितूल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। खाते से इतनी बड़ी रकम निकल जाने से वह परेशान है। तहरीर के आधार पर पुलिस बैंक खाते और डिजिटल लेनदेन का विवरण जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किस माध्यम से निकाली गई और किन खातों में ट्रांसफर हुई। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें