फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मौसम की खराबी से 10 उड़ानें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम की खराबी के कारण बुधवार को बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें देर से आईं और गईं। इसमें शारजाह की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। शारजाह से वाराणसी और फिर शारजाह आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 184 उड़ानें 4 घंटे 51 मिनट की देरी से आईं और प्रस्थान कीं। अकासा एयर की एकेजे 1425 नवी मुंबई - वाराणसी - मुंबई 5 घंटे 8 मिनट, इंडिगो की 6 ई 6805 अहमदाबाद - वाराणसी - अहमदाबाद 3 घंटे 49 मिनट, इंडिगो की दिल्ली - वाराणसी - दिल्ली 17 मिनट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 1251 की दिल्ली - वाराणसी - दिल्ली 50 मिनट की देरी से आई और प्रस्थान की। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि इस दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा खयाल रखा गया। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें