सांसद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों का सम्मान हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। मार्शल आर्ट का खेल योद्धा का खेल खिलाड़ियों को बताया गया और उन्हें बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विश्वकर्मा मार्शल आर्ट की ओर से रविवार को कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता एवं सांसद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कारगिल योद्धा अजय कुमार सिंह कि कराटे एक प्रकार का खेल है। इससे व्यक्ति आत्म रक्षा का गुण सीखता है।
विज्ञापन
इससे शरीर स्वास्थ्य रहता एवं मानसिक शांति मिलती है।इसके बाद काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विश्वकर्मा मार्शल आर्ट द्वारा आयोजित कराटे की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र–छात्राओं को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक रमाशंकर विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा, आशीष कुमार, साहिल मौर्या, दीपू मौर्या, करन भारद्वाज सहित आदि उपस्थित थे