फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी में अवैध तरीके से शराब बेच रहा सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए घोषित बंदी में मनाही के बावजूद कोइराजपुर गांव में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों ने आबकारी निरीक्षक को सूचना दी। कोरोना पॉजिटिव आबकारी निरीक्षक की सूचना पर आखिरकार हरहुआ चौकी की पुलिस गांव पहुंची और सेल्समैन गोलू को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सेल्समैन के पकड़े जाने पर शराब व्यवसाय से जुड़े कई लोग पुलिस चौकी पहुंचकर उसे छुड़ाने के लिए रात तक लगे रहे। उधर, कोइराजपुर निवासी रंजतन सिंह, आरएस यादव, दिनेश पटेल, अनिल सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि जब भी सरकारी बंदी का आदेश होता है उस दौरान यहां खुलेआम शराब की बिक्री होती है। लोगों ने यह भी कहा कि शराब बिक्री पुलिस की साठगांठ से होती है। यही कारण है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस ठेके से सेल्समैन पकड़ा गया है वह बड़ागांव क्षेत्र निवासी चर्चित शराब माफिया शिवशंकर उर्फ बाबू सेठ द्वारा संचालित किया जाता है। शराब की फैक्ट्री अवैध तरीके से संचालित करने और तस्करी के आरोप में बाबू सेठ वर्ष 2019 में जेल भी जा चुका है। पिछले साल गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बाबू सेठ और उसके भाई सोनू सेठ की 4.88 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें