नगर का मौसम धीरे,-धीरे ठंड की और बढ़ता जा रहा है रविवार की रात नगर के चाँदपुर लहरतारा मार्ग पर छ
वाराणसी। दो दिन से दिन में धूप अच्छी होने की वजह से रात में ठंड का असर कम था लेकिन रविवार को हवा में नमी बढ़ने की वजह से रात में अन्य दिनों की तुलना में ठंड अधिक महसूस हुई। मौसम में इस बदलाव का असर रहा कि अधिकतम तापमान भी औसत से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।
नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भोर और रात में ठंड भी लग रही हैं। रविवार को सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दिन में हवा में नमी की वजह से धूप का असर कम रहा। हालांकि जिले के ग्रामीण इलाकों में अधिकांश जगहों पर सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ गया है। इस कारण अगले 2-3 दिनों में तापमान में कमी के साथ ही कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान रविवार को औसत से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम होकर अधिकतम 28.1 पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 रिकॉर्ड किया गया।