फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो क्या बनारस में आधे-अधूरे आरओबी का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

Tue, 06 Mar 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
छह दिन बाकी, पैदल यात्रियों के लिए सीढ़ी का काम अधूरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के बहुप्रतीक्षित मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 12 मार्च को कराने की तैयारी है। पुल का काम अब भी अधूरा है। आरओबी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाई जा रही सीढ़ी का काम अभी 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में निर्देश दिए थे वहां से खंभे हटाने के साथ ही सर्विस रोड का काम पूरा कर लिया जाए। इसके बाद भी संबंधित विभागों ने काम आगे नहीं बढ़ाया।

आरओबी पर पैदल चलने वाले यात्रियों को ऊपर चढ़ने में कोई असुविधा न हो इसके लिए मंडुवाडीह बाजार में सब्जी मंडी के पास सीढ़ी बनाई जा रही है। वह अभी अधूरी है। फिर भी 12 मार्च को पीएम शहर में होंगे और प्रशासन उन्हीं से लोकार्पित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना का कहना है कि बिजली के खंभों को हटाने की व्यवस्था की जा रही है। वहां से शिफ्ट कर उन्हें किनारे किया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि सड़क बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

धन की स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि  लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बाकी काम को पूरा कराया जाएगा। 12 मार्च को जनता के लिए आरओबी चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

अफसर न समय देख रहे न ही समस्या

दीनापुर एसटीपी का 25 फीसदी काम अधूरा - फोटो : अमर उजाला
अफसरों की लापरवाही काशीवासियों पर भारी पड़ रही है। जनसुविधाओं से सीधे जुड़े प्रोजेक्ट पूरे करने की समय सीमा निकल रही है। एसटीपी के सभी काम आधे-अधूरे हैं। सीवर सीधे गंगा में गिर रहा है।

तमाम घोषणाओं के बावजूद बाशिंदे असुविधाओं का दंश झेलने को मजबूर हैं। जिम्मेदार अधिकारी रटा-रटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। फिलहाल, शहर के लोगों को आ रही गर्मी के मौसम में भी सीवेज की समस्या से निजात मिलने के आसार नहीं है। 

शहरियों को सीवेज समस्या से निजात जल्दी नहीं मिलने वाली है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई/जल निगम की लापरवाही के चलते दीनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का 25 फीसदी काम बाकी है। काम को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर इसके लिए निर्देश दे चुके हैं।

जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी (जायका) के तहत दीनापुर में पहले से बने 80 एमएलडी से बढ़ाकर 140 एमएलडी की क्षमता का बनाया जा रहा है। दो साल से काम चल रहा है। दो बार मियाद बढ़ाई जा चुकी है। बजट 90 करोड़ से बढ़ाकर 170 करोड़ कर दिया गया। 

इसके तहत 10-12 लाख की आबादी का सीवेज चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन से होकर दीनापुर पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के हिदायत के बाद काम में तेजी आई फिर धीमी गति से काम के चलते मार्च तक काम पूरा नहीं हो पाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात में काम मई तक पूरा हो सकता है। एसटीपी जून से पहले चालू होने की संभावना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें