फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जंगली सुअर ने सगे भाइयों पर किया हमला, छोटे भाई की मौके पर मौत, बड़ा घायल

Thu, 22 Oct 2020 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव में गुरुवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर के हमले में एक भाई की मौत हो गई। वहीं चीख पुकार सुनकर बचाने दौडे बड़े भाई को सूअर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जयनिंद्र कुमार शाह(43) पुत्र स्व मोतीलाल निवासी जौराही अपने पाही पर गए थे। जब जयनिंद्र खेत में हल लेने के लिए गए तो वहीं अरहर के खेत में छिपे जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बचने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन खुद को छुड़ा नहीं पाए और चिल्लाना शुरू किया।


भाई के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़े भाई मनिंद्र कुमार बचाने के लिए दौड़े। इस बीच छोटे भाई को जंगली सुअर मौत के घाट उतार दिया था। उधर, जैसे ही सुअर ने मनिंद्र को देखा उनके ऊपर भी हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो भतीजा आनन्द कुमार दौड़ा और सिर पर डंडे से मारना शुरू किया तो सुअर वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान दिनेश गुप्ता को दी। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और बभनी थाने को दी। वहीं घायल पड़े मनिंद्र को परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें