ढेलवरिया चौकाघाट इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने जैतपुरा थाने में अपने पति के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के अनुसार, उनका और उनके पति का विवाद चल रहा है। मामला जिला अदालत में लंबित है। बीते 10-12 दिनों से उनका पति उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर पोस्ट कर रहा है। इस संबंध में फोन करने पर उनका पति उनके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। उधर, इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।