फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय हैंडबॉल में खेलेंगी काशी की छह बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी हैंडबॉल संघ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित कर दी है। इसमें काशी की छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप 26 से 30 मार्च तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जाएगी। उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी की रेशमा यादव और उषा प्रजापति (विद्यापीठ, नैना यादव , प्रीति यादव, शिवांगी पांडेय और सताक्षी पटेल (विकास इंटर कॉलेज) का चयन किया गया है। छह खिलाड़ियों ने परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में डॉक्टर आशा सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त किया। यूपी टीम का उपकप्तान वाराणसी की नैना यादव को बनाया गया है। टीम मैनेजर वाराणसी की उपमा पांडेय हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें