सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी निजामाबाद और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अर्जुन बनवासी की यह दूसरी शादी थी, जो पारिवारिक परंपरा के अनुसार कराई गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।