फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर कैफी आजमी की पत्नी का मुंबई में हुआ निधन, मेजवां में शोक की लहर

Sat, 23 Nov 2019 10:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मशहूर शायर कैफी आजमी और उनकी पत्नी शौकत कैफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी व फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का शुक्रवार की शाम पांच बजे मुंबई के सागर सम्राट ग्रीन फील्ड स्थित फ्लैट में हो गया। वह 91 वर्ष की थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही मेजवां और उसके आस पास के गांवों में शोक व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शौकत का निधन मुंबई के सागर सम्राट ग्रीन फील्ड स्थित फ्लैट में हुआ। शौकत कैफी अदाकारा थीं। उन्होंने भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा और पृथ्वी थिएटर नाटकों में एक अरसे तक अदाकारी की। इसके अलावा उन्होंने बहुत सी फिल्मों में काम किया। एमएस मैथ्यू की फिल्म गर्म हवा, मीरा नायर की सलाम बांबे और मुजफ्फर अली की फिल्म उमराव जान उल्लेखनीय है। 

शौकत का जन्म 20 अक्टूबर 1928 को हैदराबाद में हुआ था। 2002 में कैफी आजमी के वर्ष निधन के बाद शौकत कैफी मिजवां वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष बनीं। मिजवां सोसाइटी का गठन वर्ष 1993 में किया गया था। मिजवां वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से कैफी साहब के पैतृक गांव मेजवां में कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कंप्यूटर सेंटर, सिलाई, चिकनकारी सेंटर चल रहा है। उनके पुत्र बाबा आजमी प्रख्यात फिल्म फोटोग्राफर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें