फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घरेलू मारपीट में पति की मौत, पत्नी हिरासत में 

Wed, 03 Jul 2019 05:08 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मऊ
विज्ञापन
पति की मौत, पत्नी हिरासत में (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह में मंगलवार की रात 11 बजे के करीब नशे में धुत पति से पत्नी का विवाद हो गया। बात बढ़ने पर हुई मारपीट में घायल हुए पति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


मृत सूरज गुप्त पुत्र रामचंद्र गुप्ता मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह गाँव का निवासी था, वह गल्ला खरीद बेचने का कारोबार करता था। सूरज को शराब पीने की लत थी, इसको  लेकर उसका अक्सर पत्नी और बच्चों से विवाद के साथ मारपीट होती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार शाम से ही पति पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। रोज का मामला देख पास पड़ोस के लोग पति, पत्नी के बीच के झगड़े में हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की। रात करीब 11 बजे एक बार पुनः दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और इसी बीच उसकी पत्नी ने डंडे से प्रहार कर दिया।

जिससे सर में गहरी चोट लगने के कारण सूरज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खुद मृतक की पत्नी माया गुप्ता ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सुचना दी। मौका पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर थाना ले गई वहीं मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें