फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: दहेज के लिए पंचायत में ही दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने कराई पति के खिलाफ एफआईआर

Thu, 21 Nov 2019 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मनचाहा दहेज न मिलने पर आरोपी पति ने गांव में सुलह समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत में ही उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुबारकपुर थाने के जमुड़ी गांव की सलमा खातून ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अपने पति जमुड़ी गांव निवासी मो. जाहिद पुत्र मो सूफियान सहित परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है। सलमा के मुताबिक 26 अक्तूबर 2013 को उसकी शादी मो. जाहिद से हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी पैदा हुई।

शादी के बाद से ही पति सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दूसरी शादी की धमकी भी देते थे। इस मामले में दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई। पंचों के समक्ष पति और परिवार वाले दोबारा परेशान न करने की कसम खाकर मामले को खत्म कर देते थे, लेकिन बाद में फिर परेशान करने लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 14 नवंबर को जमुड़ी गांव में एक बार फिर पंचायत हुई। पंचों के सामने ही पति ने तीन तलाक देकर उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने और 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकार की सुरक्षा की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें