फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खौफनाक अंत: परिवार वालों से लड़कर किया प्रेम विवाह, आठ माह से पति लापता; अब पत्नी ने मौत को लगाया गले

Sun, 18 Aug 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। आठ माह से उसका पति लापता था। इस बीच उसका ससुराल के लोगों से विवाद होता रहता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम विवाह के चार वर्ष बाद रखौना गांव में एक विवाहिता फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की वजह विवाहिता के पति का घर से आठ माह से लापता होना और ससुर से रोजाना झगड़ा होना बताया गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रखौना गांव निवासी आकाश कुमार ने वर्ष 2020 में चित्तापुर गांव की कुमकुम (24) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुमकुम के परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया था। इधर, आकाश पिछले आठ महीने से अपने घर नहीं आया। कुमकुम ससुर, ननद और अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। कुमकुम का उसके ससुर गुलाब से भी आए दिन झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को भी ससुर से उसका झगड़ा हुआ था। उसके बाद कुमकुम अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ खुद को कमरे में बंद कर ली और साड़ी के फंदे के सहारे झूल गई। 

इस पर गुलाब अपने चार वर्षीय पोते को लेकर घर से निकल गया। ग्राम प्रधान ने कुमकुम के फंदा लगाने की सूचना मिर्जामुराद थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी खजूरी पवन कुमार ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उन्होंने कुमकुम के मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुमकुम की सास की मौत एक वर्ष पूर्व ट्रेन से कटकर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा ने फंदा लगाकर जान दी

घमहापुर गांव में एक वृद्धा ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घमहापुर गांव की अमरावती (65) शनिवार की सुबह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेकर आई थी। उसके बाद वह अपने कमरे में जाकर फंदा लगा ली। जिस कमरे में उन्होंने फंदा लगाया, उसी में जनरल स्टोर भी है। कुछ देर बाद अमरावती के पति माधव पटेल किसी काम से जनरल स्टोर की ओर गए तो उन्होंने देखा कि पत्नी फंदे के सहारे लटक रही है। थानाध्यक्ष लोहता प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।  

दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर दी जान
सुंगुलपुर गांव में इंदू ऊर्फ गुड़िया गोंड (30) ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका पति रामबिलास गोंड उसे फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर चिरईगांव ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंदू की मौत की सूचना पाकर उसके पिता नथुनी गोंड और भाई सूरज व आशीष भी पहुंचे। मायके वालों की मौजूदगी में चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंदू की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। तीन बच्चों की मां इंदू फंदा लगाकर जान क्यों दी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें