फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसासुर घाट पर प्रियंका की देखने को बेकाबू भीड़ तोड़ती रही बुधना की चौकी और वो बेचारी...

Fri, 10 Jan 2020 06:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बुधना की टूटी चौकी - फोटो : a
रविदास मंदिर से दर्शन के बाद प्रियंका गांधी घाट की तरफ बढ़ी तो भीड़ का दबाव ज्यादा था। भीड़ के दबाव के कारण मंदिर से लेकर घाट तक अव्यवस्था रही। प्रियंका को देखने के लिए लोग घाट की चौकी पर खड़े हो गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
रोती हुई बुधना और उसकी बिटिया - फोटो : ं
दबाव अधिक होने के कारण चौकी टूट गई। चौकी पर दुकान चलाने वाली बुधना की सात साल की बेटी यह देखकर रो पड़ी। बुधना ने कहा कि हम लोगों की रोजी रोटी खराब हो गई। उसने कांग्रेस के लोगों से इसकी शिकायत की।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
बुधना की टूटी चौकी - फोटो : ं
सीता राम केशरी ने उसकी चौकी दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुई। प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट पर बुलाए गए 48 लोगों से संवाद कर रही हैं। प्रियंका के साथ इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राजीव शुक्ला भी मौजूद हैं।

 

4 of 5
रोती हुई बुधना और उसकी बिटिया - फोटो : ं
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अगवानी में जुटे समर्थकों की गलती से बड़ा हादसा होते-होते रह गया। हुआ यूं कि भैंसासुर घाट से नाव पर सवार होकर प्रियंका जब गुलेरिया कोठी के लिए निकली तो नाव पर कई समर्थक भी सवार हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाव से रविदास घाट जातीं - फोटो : ं
नाव अनियंत्रित होने लगी तो प्रियंका की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ ने समर्थकों को नीचे उतारना शुरू किया। इस बीच पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी और जेनेश्वर यादव को एसपीजी ने चलती नाव से नीचे उतारा। कुछ देर के लिए भैंसासुर घाट पर अव्यवस्था फैल गई। कई महिला दर्शनार्थियों को भीड़ से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें