पोखरे के किनारे दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक ने नहाने की इक्षा जताई और नहाते वक्त गहरे पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।
पतेरवा में दोस्तो के साथ रविवार की शाम को पार्टी से पहले पोखरे में नहाते वक्त युवक की डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि वंश राज मूल रूप से भड़ाये जनसा थाना का रहने वाला है। बचपन से ही अपने मामा दीनानाथ पटेल के रह कर एक प्राइवेट स्कूल की गाड़ी चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
36 वर्षीय वंशराज उर्फ गुड्डू रविवार को छुट्टी होने से गांव के ही दोस्तों के साथ पतरेवा में स्थित एक पोखरी के किनारे पिकनिक चल रहा था। उसके पहले शाम को वंशराज पोखरी में नहाने गया और डूब गया। जब काफी देर तक वंश बाहर नहीं निकला तो दोस्त सूरज अपने साथियों के साथ शव को निकाल कर तत्काल रिंंगरोड पर स्थित हाई टेक अस्पताल ले गए जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।