फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पोखरे के किनारे मनाने गया पिकनिक, डूबने से हुई युवक की मौत, नहाते समय गहराई में जाने से हादसा

Sun, 13 Apr 2025 10:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पोखरे के किनारे दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक ने नहाने की इक्षा जताई और नहाते वक्त गहरे पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतेरवा में दोस्तो के साथ रविवार की शाम को पार्टी से पहले पोखरे में नहाते वक्त युवक की डूबने से मौत हो गयी।  बताया जाता है कि  वंश राज मूल रूप से भड़ाये जनसा थाना का रहने वाला है। बचपन से ही अपने मामा दीनानाथ पटेल के रह कर एक प्राइवेट स्कूल की गाड़ी चलाने का काम करता था।

विज्ञापन


36 वर्षीय वंशराज उर्फ गुड्डू रविवार को छुट्टी होने से गांव के ही दोस्तों के साथ पतरेवा में स्थित एक पोखरी के किनारे पिकनिक चल रहा था। उसके पहले शाम को  वंशराज पोखरी में नहाने गया और डूब गया। जब काफी देर तक वंश बाहर नहीं निकला तो दोस्त सूरज अपने साथियों के साथ शव को निकाल कर तत्काल रिंंगरोड पर स्थित हाई टेक अस्पताल ले गए जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें