वाराणसी शहर में लगा एलईडी आईकॉनिक बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी नगर निगम ने शनिवार को मलदहिया चौराहे के आरलैंड में वेलकम वाराणसी और चौकाघाट चौराहे पर बिजली विभाग की बाहरी चहारदीवारी पर दिव्य काशी भव्य काशी का एलईडी आईकॉनिक बोर्ड लगवाया। आईकॉनिक बोर्ड के लगते ही वह नया सेल्फी प्वाइंट बन गया। उद्घाटन के बाद लोगों ने सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
उक्त बोर्ड में वाराणसी के एतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को दिखाया गया है। सीएसआर के तहत मेसर्स एलोरा फाउंडेशन और समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से एलईडी आईकॉनिक बोर्ड लगवाया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि 20 स्थानों पर काशी की प्राचीनता और भव्यता के लिए बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
सुंदरीकरण के तहत यह कार्य कराया गया है। पहले चरण में ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां पर्यटक व श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक होता है। आईकॉनिक बोर्ड लगवाने से पहले नगर आयुक्त ने पौधरोपण किया।