फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर करें स्कूल जैसी पढ़ाई, नहीं आएगी कठिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के दौर में स्कूल-कालेज बंद होने से छात्र बहुत चिंतित हैं। स्कूल में कब से पढ़ाई होगी, इसका फैसला नहीं हो पाया है लेकिन छात्रों को घर रहकर ही स्कूल जैसी पढ़ाई करते रहने की सलाह सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी ने दी है। शनिवार को सनबीम स्कूल की ओर से आयोजित छात्रों से ऑनलाइन संवाद में पूर्वांचल के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में सनबीम की अलग-अलग शाखाओं के साथ ही फैजाबाद, प्रयागराज, मऊ सहित 40 स्कूल से दो-दो छात्र शामिल हुए। सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग ने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल तभी खुलेंगे जब स्थिति सामान्य हो जाएगी। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। कहा कि करीब आठ घंटे स्कूल में पढ़ाई होती है, अगर उसी समय या आधे समय में भी घर पर पढ़ाई की जाय तो अच्छा होगा। इस दौरान वाराणसी, प्रयागराज आदि जगहों के विद्यालयों से अंकिता, आभास सिंह, श्रेष्ठा सक्सेना आदि ने डिजिटल लर्निंग, लैब, परीक्षा आदि के बारे में सवाल पूछे, जिसके जवाब सचिव ने दिए। उन्होंने वर्चुअल लैब तैयार करने, ऑनलाइन क्लॉस, पाठ्यक्रम से जुड़ी अहम जानकारियां रिकार्ड करने आदि की सलाह दी। कार्यक्रम में सनबीम समूह की निदेशिका भारती मधोक, उप निदेशिका अमृता बर्मन,सहायक निदेशिका प्रतिमा गुप्ता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें