फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, बढ़ी गलन

Sun, 26 Jan 2020 02:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi rain cold winter fogg - फोटो : varanasi rain cold winter fogg
विज्ञापन

पिछले तीन चार दिनों से अच्छी धूप होने के बाद अब 27 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होनेे से 27 जनवरी से 30 जनवरी तक वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश के आसार है। इससे जहां तेज हवाएं चलेंगी वहीं तापमान में भी कमी आएगी। इधर 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो-दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस वजह से गलन भी शनिवार को अधिक रही।

जनवरी के पहले सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड, बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया था। तीन-चार दिन से बहुत अच्छी धूप हो रही है, जिससे लोग राहत महसूस कर रहे थे। इस बीच शाम को गलन अधिक हो रही है। शनिवार को भी दिन में तेज धूप रही। यहीं कारण है कि घाटों और सड़कों पर चहल-पहल अधिक रही।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों सक्रिय हो गया है। इसका असर 27 जनवरी की शाम से ही दिखने लगा है। बताया कि बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों में 30 जनवरी तक हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही दिन में धूप के बाद शाम को गलन अधिक लग रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 की तुलना में शनिवार का तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस ये घटकर 5.5 तक आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें