फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में मौसम आज पूरी तरह साफ, सुबह से खिली तेज धूप, जानें कब तक होगी बारिश

Mon, 10 Oct 2022 09:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल में बादलों की मामूली सक्रियता का दौर बना हुआ है। वाराणसी में आज तेज धूप निकली है। इस पूरे सप्ताह मौसम विभाग ने बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
वाराणसी में सुबह का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश का कोई संकेत तक नहीं है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। हवाओं का रुख पुरवा बने होने से नमी युक्त हवाओं का असर पूर्वांचल में बने रहने से तापमान में उतार चढ़ाव का रुख बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम का रुख बादलों की ओर होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। वाराणसी में बीते तीन-चार दिन से रोजाना तेज धूप निकल रही है। दोपहर में गर्मी ज्यादा हो जाती है। हालांकि रात और सुबह में गुलाबी ठंडक का एहसास होने लगा है।

मौसम की मार से लोग हो रहे बीमार
मौसम में अचानक से हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। अस्पतालों में सामान्य बुखार, सर्दी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्तूबर के बाद मौसम का रुख साफ होने और बादलों की विदाई का संकेत है। जबकि, उसके पूर्व लौटता मानसून पूर्वांचल में बूंदाबांदी कराने के साथ ही सूखे के हालातों को और बेहतर करता जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें