वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जून माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही तेज धूप के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार सुबह छह बजे के पहले भोर में जहां हवा में थोड़ी सी नमी रही, वहीं आठ बजे के बाद ही तीखी धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हो उठे। सड़क पर चलने वालों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। दोपहर बाद बादल जरूर दिखे लेकिन धूप और गर्म हवाओं के आगे उसका कोई असर नहीं दिखा।
वाराणसी में गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अधिकतम 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अगले दो दिन तक हीटवेब चलने के आसार हैं। इस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।