फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी का तापमान 7°C पर: बर्फीली हवाओं के चलने से बढ़ी गलन, अब और ठंड बढ़ने का अलर्ट

Sun, 18 Dec 2022 09:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बीते कुछ दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और शाम गलन अधिक लग रही है। दिन में धूप थोड़ी तेज जरूर है लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम का एक रंग ये भी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पहाड़ों से आने वाली बफीर्ली हवाओं ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह पछुआ हवाएं अन्य दिनों की तुलना में तेज रफ्तार में चलती रही। इस वजह से धूप होने के बाद भी उसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। मौसम में बदलाव की वजह से पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन


रविवार सुबह धूप निकली लेकिन तपिश ना के बराबर रही। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और शाम गलन अधिक लग रही है। दिन में धूप थोड़ी तेज जरूर है लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस समय जम्मू कश्मीर के साथ ही हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उसी का असर है कि मैदानी भागों में ठंड बढ़ी है। जिस तरह का मौसम का मिजाज बना है। उससे आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने के साथ ही ठंड और बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें