फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: सावन के अंतिम सोमवार पर सूरज के तेवर तल्ख, गर्मी और उमस से बढ़ी परेशानी

Mon, 08 Aug 2022 09:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मौसम में एक बार फिर बदलाव के कारण उमस का सामना करना पड़ रहा है। सावन के महीने में भी पूर्वांचल में अच्छी बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में बादल तो छाते हैं लेकिन बारिश नहीं होती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आषाढ़ का महीना सूखा गुजर जाने के बाद उम्मीदों की फुहार ले कर आया सावन भी वाराणसी समेत आसपास के जिलों में झूम कर नहीं बरस सका है। बादलों की बेरुखी ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। सावन के अंतिम सोमवार पर वाराणसी में तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। सूरज के तेवर तल्ख हैं। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर के अन्य शिवालियों में उमड़े भक्तों की गर्मी और उमस से परेशानीबढ़ गई है। सुबह नौ बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक है। आज तापमान में बढोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोपहर बाद बादल छा सकते हैं।

सावन के महीने में भी पूर्वांचल में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जुलाई के महीने में भी सामान्य से कम ही बारिश हुई है। लोगों की मानें तो बारिश का दौर तो लगता है कि इस वक्त थम सा गया है। आषाढ़ जहां सूखा चला गया, वहीं सावन भी अब जाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धान रोपाई का अंतिम दौर चल रहा है। पानी के अभाव में रोपाई तक नहीं हो पा रही है। बारिश का यह हाल है कि आसमान में प्रतिदिन बादल छा रहे लेकिन हल्की  बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें