फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में गर्मी का सितम, उमस ने किया बेचैन, आज से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद

Tue, 16 May 2023 09:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले तीन-चार दिन से सूरज की तल्खी के साथ ही गर्मी भी बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार सुबह 9 बजे ही ऐसा लग रहा था जैसे कि दोपहर के 12 बजे की धूप हो।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अलसुबह थोड़ी देर के लिए हवा में नमी होने से भले ही लोगों को राहत मिल रही है लेकिन सुबह 7 बजे के बाद से ही तेज धूप होने लग रही है। इधर, तापमान में उतार-चढाव जारी होने से लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह थोड़ी हवा चलने से राहत थी लेकिन फिर हवा की रफ्तार थम गई। धूप इतनी तेज हो गई की लोग परेशान हो उठे। तापमान की अगर बात करे तो तीन दिन पहले तक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार को 39.6 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव के अनुसार दिन में तीखी धूप होने के साथ ही उमस भी बढ़ने की संभावना है। तीन चार दिनों के बाद से एक बार फिर मौसम के बदलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून तक ग्रीष्मावकाश

कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां मंगलवार से शुरू हो गईं। जिले के सभी परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयां में 16 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। 16 जून से स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत होगी। बेेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारी समय के अनुसार विद्यालय पहुंच कर विभागीय कार्य करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें