कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां मंगलवार से शुरू हो गईं। जिले के सभी परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयां में 16 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। 16 जून से स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत होगी। बेेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारी समय के अनुसार विद्यालय पहुंच कर विभागीय कार्य करेंगे।