फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कोहरा, शीतलहर और ठिठुरन...बनारस में सर्दी का चौतरफा अटैक, तीन से चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Thu, 05 Jan 2023 10:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


कैलेंडर बदलते ही मौसम ने ऐसा रूप दिखाया कि इंसानों से लेकर जानवरों तक को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में जनवरी के पहले सप्ताह में गलन भरी ठंड के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं।  
 
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से हवा में नमी बढ़ गई है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड इतनी अधिक है कि रात की बात तो दूर दिन में ही कंपकंपी लगने लगी है। सूरज ने भी मुंह मोड़ लिया है। पांच दिन से धूप भी नहीं निकल रही है कि ठंड से थोड़ी राहत मिले। गुरुवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम है। सुबह कोहरा तो नही रहा लेकिन धूप भी नहीं निकली। अन्य दिनों की तुलना में दिन में गलन अधिक है। इस वजह से बहुत से लोग घरों में ही रहे।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक घने कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप तो नहीं हो रही है, लेकिन मंगलवार से आसमान में बादल भी दिख रहे हैं।

रात में तापमान लुढका

बुधवार को सुबह से ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलती रही। हालांकि कोहरा तो नहीं दिखा, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने से ठंड सबसे अधिक रही। दिन में स्वेटर, जैकेट, टोपी और हाथ में दस्ताना पहनकर निकले लोग भी गलन अधिक होने से कांपते नजर आए। शाम को भी हवा चलती रही, इस वजह से किसी तरह का राहत नहीं मिली। रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट

बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 15.6 रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 9.8 रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है। तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें