फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत, दोपहर बाद बूंदाबांदी के बन रहे आसार

Sat, 23 Jul 2022 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के महीने में तेज धूप और गर्मी के बीच बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वाराणसी में दो दिनों की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। आज तेज धूप खिली है लेकिन तल्खी नहीं है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बढ़ता गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आज दो दिन बाद तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। हालांकि सूरज में तल्खी नहीं है। सुबह नौ बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार देर शाम मौसम बदला था और तब से ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत है। बुधवार रात की बारिश के बाद गुरुवार को दिन भर नम हवाओं के बीच रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को आसमान में बादल छाया रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो दिन से रात में मौसम काफी ठंडा हो जा रहा है। लोगों ने एसी और कूलर का प्रयोग करीब-करीब बंद कर दिया है। बीते दिन अधिकतम तामपान 32 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर बाद कहीं-कही बूंदाबांदी हो सकती है।  

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की द्रोणिका के पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आने की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। एक दो दिन में हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। इधर, सावन के महीने में तेज धूप और गर्मी के बीच बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दो दिनों की बारिश से मौसम खुशनुमा होने के साथ खेती-किसानी को लेकर रौनक भी बढ़ गई।

विज्ञापन

चेतावनी बिंदु से लगभग 8 मीटर नीचे गंगा का जलस्तर

त्नेश्वर महादेव मंदिर का गर्भगृह पूरा जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर बनारस में भी नजर आ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से 61.98 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी गंगा आरती की निचली सीढ़ियों तक पहुंच गया है। सिंधिया घाट पर अति प्राचीन रत्नेश्वर महादेव मंदिर का गर्भगृह पूरा जलमग्न हो गया है।

अब सिर्फ मंदिर का शिखर ही नजर आ रहा है। वहीं, कई घाटों पर छोटे-छोटे मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। हालांकि अभी आरती स्थलों में बदलाव की स्थिति नहीं बनीं है।  जिला प्रशासन व कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। जल पुलिस लगातार विभिन्न घाटों पर सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।
विज्ञापन

वहीं नाविकों को भी अतिरिक्त सुरक्षा व एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने एवं सूर्यास्त के बाद नौका संचालन नहीं करने की लगातार हिदायत दी जा रही है। फिलहाल गंगा अभी चेतावनी बिंदु से लगभग 8 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें