फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in UP: लखनऊ में बारिश से आफत तो बनारस में तेज धूप से परेशानी, लोग पूछ रहे- यहां कब बरसेंगे बदरा?

Mon, 11 Sep 2023 12:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजधानी लखनऊ में बारिश आफत बनकर बरस रही है। रात में शुरू हुई मूसलाधार बारिश से शहर कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। कई इलाकों बिजली सप्लाई ठप है। वहीं वाराणसी में उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ी है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। 
 
विज्ञापन
वाराणसी में निकली तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार मौसम अजीब ढंग से खिलवाड़ कर रहा है। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश से आफत है तो वहीं वाराणसी समेत के जिलों में लोग उमस भर गर्मी पड़ रही है। सोमवार को लखनऊ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है लेकिन वाराणसी में चिलचिलाती धूप है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यहां बारिश की कोई संभावना बनती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


इधर, उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग आसमान ताक रहे हैं। सभी का एक ही सवाल है कि यहां कब बदरा छाएंगे और झमाझम बारिश होगी। रविवार देर रात हल्की बारिश हुई थी। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन सोमवार सुबह से निकली तेज धूप के कारण गर्मी में इजाफा हो गया।

रविवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चला था। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार 24 घंटे बाद झमाझम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें