जून के पहले दिन ही मौसम का तेवर जिस तरह रहा, उससे लग रहा है कि अभी लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाला नही है। गुरुवार को गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मई के अंतिम सप्ताह से शुरू नौतपा के अभी इस सप्ताह भी रहने के आसार है।
नौतपा का असर दिखने लगा है। गुरुवार को दिन में तेज धूप होने के साथ ही गर्म हवा भी अन्य दिनों की तुलना में तेजी रही। इस वजह से बाहर निकलने मे परेशानी का सामना करना पड़ा। मई महीने के दूसरे सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव बना है। शुक्रवार सुबह से ही दोपहर जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान भी और बढ़ने के आसार हैं।
जून के पहले दिन ही मौसम का तेवर जिस तरह रहा, उससे लग रहा है कि अभी लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाला नही है। बृहस्पतिवार को गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मई के अंतिम सप्ताह से शुरू नौतपा के अभी इस सप्ताह भी रहने के आसार है। इस बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 25.5रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।