फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : वाराणसी में 26.3 पहुंचा अधिकतम तापमान, धूप हुई तेज; औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा

Thu, 23 Jan 2025 03:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में तेज धूप के कारण अब गर्मी का एहसास होने लगा है। अचानक बदले माैसम से ठंड से राहत महसूस की जा रही है। संभावना है कि एक बार फिर माैसम बदलेगा।
विज्ञापन
धूप खिलते ही घाट पर घूमने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weather Update : मौसम ने ऐसी करवट ली है कि ठंड गायब सी हो गई है। दिन में धूप बहुत असरदार हो रही है। रात में भी ठंड जैसा मौसम नहीं लग रहा है। बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में धूप तेज रही। बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.3 तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी औसत से 2.6 अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


बसंत पंचमी से पहले ही गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। अचानक मौसम में बदलाव की वजह से हर कोई राहत महसूस कर रहा है।

पिछले सप्ताह जिस तरह से नम हवाएं चल रही थी, इस सप्ताह हवा की रफ्तार भी थमी है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बदलाव देखने को मिल सकता है। इस वजह से कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें