हर बार 17 से 25 जून के बीच में आता था मानसून
पिछले 10 साल में मानसून 17 से 25 जून के आसपास बनारस में पहुंच जाता रहा है। डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 27 जून तक बनारस सहित पूरे पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर लू की स्थितियां बनी रह सकती हैं। 28 जून के बाद बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।
इसे भी पढ़ें; बीएचयू: भर्ती प्रकरण के बाद अब नर्सिंग स्टाफ को दो गलत इंक्रीमेंट देने का आरोप, जांच में घिर सकते हैं अधिकारी
सामान्य से 5.6 डिग्री ऊपर रहा पारा
मंगलवार को काशी देश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री ऊपर 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 3.8 डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा 20 किमी प्रति घंटे की गति से बही, जबकि नमी 50 फीसदी तक रही।