तीन दिन तक कोल्डवेव के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव भाटला का कहना है कि पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। धूप भी नहीं निकली। पछुआ हवाओं में नमी भी बढ़ गई है। अभी तीन दिन तक कोल्डवेव के आसार हैं। हवा का रुख पछुआ से अगर पुरवा हुआ तो मौसम फिर बदल सकता है। बूंदाबांदी की संभावना है।
चौथे दिन भी 10 घंटे देरी से पहुंची नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत
कोहरे की वजह से मंगलवार को चौथे दिन भी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 10 घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, इंदौर-पटना एक घंटे, विशाखापत्तनम गोरखपुर फेयर स्पेशल साढ़े तीन घंटे, पटना-वाराणसी मेमू तीन घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, जनता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही।
वहीं, बरकाकाना वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस पांच घंटे, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज संगम गाजीपुर सिटी तीन घंटे, गोरखपुर दादर स्पेशल दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची।
इसी तरह दून एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, स्वतंत्रता सेनानी साढ़े तीन घंटे, द्वारिका एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक घंटे, विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण डेढ़ घंटे, बनारस ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस दो घंटे, ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची।