फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather update: वाराणसी में छाए बादल, नम पछुआ हवाओं से बदला मौसम, बूंदाबादी शुरू

Wed, 24 May 2023 09:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिस तरह का मौसम बना है उससे धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबादी की भी संभावना बनी है। इधर तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था,वो भी 39 पर आ गया है।
विज्ञापन
वाराणसी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन से तेज धूप,गर्मी के बाद बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही तेज रफ्तार में नम पछुआ हवा चल रही  हैं। जहां धूप से राहत मिली वहीं हवा में नमी अधिक होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। जिस तरह का मौसम बना है उससे धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबादी की भी संभावना बनी है। इधर तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था,वो भी 39 पर आ गया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UPSC Result: चंदौली के सर्वेश्वर यदुवंशी ने जिले का नाम किया रौशन, यूपीएससी में मिली 653वीं रैंक

सोमवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को कम होकर 39.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 24 मई से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें