फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम, 50 किमी की रफ्तार से चली आंधी; 100 से ज्यादा पेड़ गिरे

Wed, 29 Apr 2026 11:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली के टांडा कला में तेज आंधी के कारण बुधवार की शाम को गणेश मंदिर के पास पीपल के पेड़ की डाल गिर गई। इससे शनि मंदिर क्षतिगस्त हो गया। जिस स्थान पर पेड़ की डाल गिरी, वह गंगा घाट जाने का मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
टीन शेड को रास्ते से हटाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को दोपहर बाद अचनाक मौसम बदल गया। पहले आसमान में बादल छाए। फिर शाम चार बजे के लगभग 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद गरज चमक के साथ लगभग दो घंटे तक बारिश हुई है। 

विज्ञापन


जिले के पड़ाव और चहनियां क्षेत्र में ओले भी गिरे। तेज हवा के कारण सौ से ज्यादा पेड़ टूटकर गिर। वहीं, पेड़ों की डालियों से दबकर 10 से ज्यादा बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से एक घंटे के लिए आवागमन बाधित रहा। पीडीडीयू नगर में आईपी मॉल में लगे शीशे टूट गए। 

बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। परसिया और बरहनी में दो, इमिलिया में तीन व रामपुर और लक्ष्मणपुर में हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। कम्हरिया मुख्य मार्ग पर नीम का पेड़ गिरने से आवागमन बंद रहा। वहीं, इमिलिया में शिवाजी सिंह के फॉर्म हाउस पर लगे पांच सीमेंट शेड तालाब में गिर गए। 

सकलडीहा में 10 दुकानों के टिनशेड उड़ गए। 12 बिजली के खंभे उखड़ गए। डायट-तहसील, ब्लॉक और भोजापुर-चंदौली मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन में बाधित रहा। भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। ताराजीवनपुर में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। 

सकलडीहा–अमड़ा मार्ग पर छह स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। खझरा स्थित बाबा भोलेनाथ इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। शीतलपुरा गांव के पास 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। रैथा डाक बंगला परिसर के पास पेड़ गिरने से बड़े वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

टीन शेड को रास्ते से हटाते लोग। - फोटो : संवाद
मौसम बदलने से 5 डिग्री कम हुआ तापमान
मौसम बदलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

मालवीय पुल पर गिरा बिजली का खंभा
राजघाट मालवीय पुल पर बिजली का खंभा और पेड़ों की डालियां गिर गईं। क्षेत्र के भोजपुर, रतनपुर, मडिया, बहादुरपुर, चौरहट, सेमरा, कटेसर आदि गांवों में भी आंधी ने तबाही मचाई। किसी के छत पर रखी टंकी उड़ गई तो किसी के टिन शेडों के साथ विद्युत के तार भी धराशाई हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।
 
विज्ञापन

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है। यह बदलाव आगामी बृहस्पतिवार तक जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा। चार-पांच मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वर्षा में बढ़ाेत्तरी के साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें