फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: बनारस घूमने का है प्लान तो पहले पढ़ें मौसम रिपोर्ट, IMD ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Tue, 27 Sep 2022 08:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। सुबह बादल छाए रहने के साथ ही हवा चलती रही। कभी बादल तो कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। जहां दिन में तेज धूप हो रही है वही सुबह और शाम नम हवाओं का दबाव बढ़ गया है। यही कारण है कि गुलाबी ठंड जैसा महसूस होने लगा है। मंगलवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा। सुबह बादल छाए रहने के साथ ही हवा चलती रही। कभी बादल तो कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

इस वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद एक बार फिर 34 के पार हो गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जिस तरह का मौसम बना है उससे फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।  नम हवाओं का दबाव बढ़ रहा है उससे अब धीरे-धीरे ठंड भी महसूस होने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें