फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन: वाराणसी में यहां करें मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन, जानिए पूजन का महत्व

Tue, 27 Sep 2022 08:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर मां ब्रह्मचारणी के दर्शन-पूजन कर रहे हैं।नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन होते हैं। काशी में गंगा के किनारे दुर्गा घाट पर स्थित मां ब्रह्मचारिणी का अतिप्राचीन मंदिर है। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन

भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर मां ब्रह्मचारणी के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन से संतान की प्राप्ति होती है और साथ ही साथ मां धन-धन्य से परिपूर्ण करती हैं। 
चैत्र नवरात्र में जहां नौ गौरी की पूजा का विधान है वहीं शारदीय नवरात्र में नौ दुर्गा पूजी जाती हैं। जिस दिन जिस देवी के दर्शन का महात्म होता है उस दिन उसी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी हैं ब्रह्माघाट में
द्वितीया के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन पूजन का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर ब्रह्माघाट पर है। वही नौ गौरी में दूसरे दिन ज्येष्ठा गौरी का दर्शन कर्णघंटा के सप्तसागर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें