फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: कड़ाके की ठंड से कांपा वाराणसी, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरा, कब मिलेगी राहत ?

Sun, 08 Jan 2023 10:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में शनिवार को शाम होते ही करीब दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं फिर चलने लगीं। अधिकतम तापमान तो 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह भी काशी कोहरे से लिपटी दिखी। 
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा। पिछले दो दिन की तुलना में धूप भी बहुत तेज रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत भी मिली। शाम होते ही पछुआ हवाएं तेज गति से चलने की वजह से गलन फिर बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 

विज्ञापन

नए साल में पहले दिन से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदला। शुरुआती चार दिन तक तो धूप भी नहीं हुई और गलन अधिक लग रही थी। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप भी सामान्य दिनों की तरह ही हुई। धूप निकलने का असर रहा कि घाटों पर चहल पहल बढ़ने के साथ ही रेलवे और बस स्टेशन पर भी यात्रियों ने प्लेटफार्म के बाहर आकर धूप सेंका। कॉलोनियों में लोग छतों पर बच्चों संग पहुंचे और धूप का आनंद लिया। 
शनिवार को शाम होते ही करीब दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं फिर चलने लगीं। अधिकतम तापमान तो 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चलती रहेंगी, इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें