कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची बेगमपुरा एक्सप्रेस
कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में असर पड़ रहा है। सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन 9:37 घंटे लेट रही है। इसी तरह हिमगीरी एक्सप्रेस 4:44 घंटे, अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4:34 घंटे, दून एक्सप्रेस 4:33 घंटे, हावड़ा अमृतसर मेल 3:55 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 3:50 घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस 2:40 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 1:57 घंटे लेट रही।
सुबह सात बजे से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें
कोहरे को देखते हुए ई-बस की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब ये बसें सुबह तीन बजे की बजाए सुबह सात बजे से सड़कों पर उतरेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह ई-बसों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।