एक्यूआई के स्तर पर मौसम, हवा की गति, तापमान, आतिशबाजी और धूल का भी असर पड़ता है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एक्यूआई खराब होने पर संवेदनशील लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। शहर में ट्रैफिक का अधिक दबाव और निर्माण कार्यों की धूल के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।
खराब रही काशी की हवा
एक्यूआई की श्रेणियां: 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर।
- अर्दली बाजार 119
- भेलूपुर 149
- बीएचयू 139
- मलदहिया 153