फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा, हल्की धूप के साथ हुई सुबह

Wed, 16 Jun 2021 09:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में 13 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। मंगलवार को 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश के बाद से उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 13 जून को मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार की सुबह भी कुछ ऐसी धूप के साथ सुबह हुई है, जहां तपिश कम पड़ रही है। वहीं बादलों की आना-जाना बना हुआ है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिन में जहां बादलों की आवाजाही जारी रही, वहीं रुक-रुक कर बारिश होते रहने से उमस भी गायब हो गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस सप्ताह अभी बारिश होती रहेगी, साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वाराणसी समेत पूर्वांचल में समय से पहले मानसून आने के बाद मौसम वैज्ञानिक इस बार अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं। मंगलवार को दिन के बाद रात में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनमत तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें