एक बार फिर से मौसम का रुख बदलाव की ओर होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार देर शाम से ही महसूस होने लगा था और तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों भी छा गए थे। देर रात मौसम का रुख बदलतने के साथ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सात मार्च तक बारिश होने के साथ ही पछुवा हवा भी चलती रहेगी। इसमें पांच से सात मार्च तक बनारस समेत आसपास के जिलों में हल्की से तेज बारिश के भी आसार है ऐसे में अगर तेज बारिश होती है, तो रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं के साथ ही सब्जी और आम की बागबानी भी प्रभावित होगी। जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही मौसम में बदलाव हो रहा है। गुरुवार को भी इसकी सक्रियता की वजह से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
हालांकि तापमान में कोई बहुत कमी नहीं आएगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पछुवा हवाओं के चलने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अधिक होने से पांच को तो कम लेकिन छह मार्च को तेज बारिश हो सकती है। बताया कि सात मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि तापमान में कोई बहुत कमी नहीं आएगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पछुवा हवाओं के चलने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अधिक होने से पांच को तो कम लेकिन छह मार्च को तेज बारिश हो सकती है। बताया कि सात मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा।