फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में बदला मौसम का मिजाज, 60 मिनट में सात मिलीमीटर बारिश, न्यूनतम तापमान पहुंचा 25.5

Wed, 14 Aug 2024 08:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। यहां 60 मिनट में ही सात मिलीमीटर बारिश हुआ। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया।  
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन-चार दिन से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को हुई बारिश से राहत मिली। शहर में करीब 60 मिनट (एक घंटे) तक सात मिलीमीटर बारिश होने की वजह से अगस्त माह में वारिश का आंकड़ा 152 मिलीमीटर पहुंच गया। अगस्त में 264 मिलीमीटर का कोटा है। दिन में बारिश के बाद शाम को भी मौसम खुशनुमा रहा, जिस वजह से अन्य दिनों की तुलना में मौसम बदला बदला लगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा। हर दिन की तुलना में धूप भी थोड़ी तीखी रही। उमस भी ज्यादा रही, इस वजह से लोग परेशान हो गए। दोपहर करीब दो बजे के बाद से अचानक काले बादल छाए और देखते- देखते ही बारिश भी शुरू हो गई। 

करीब चार बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने उमस से राहत महसूस की। चार दिन बाद बारिश होने से लोगों ने भीगकर भी मौसम का आनंद लिया। शहरी क्षेत्र में बीएचयू, सुंदरपुर, नरिया, भिखारीपुर, बरेका आदि जगहों पर अच्छी बारिश हुई। उधर ग्रामीण इलाकों में भी हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है। वहीं, अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25.5 रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन चार दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। हल्की से तेज बारिश के भी आसार हैं। उधर, वारिश की वजह से शहर में जगह- जगह जलभराव हो गया। इस वजह लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने के बाद ककरमत्ता ओवरब्रिज के शुरुआत वाली जगह से लेकर नीचे भी जगह-जगह जलभराव हो गया। 

इसके अलावा बनारस रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने से लेकर ओवरब्रिज जाने वाली सड़क, मंड्वाडी चौराहे से इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर जाने वाले मार्ग पर भी बारिश का पानी भरा रहा। वहीं, बारिश के कारण बिजली के लोकल फॉल्ट से भी लोग परेशान हो गए। शहर से लेकर गांव तक तार टूटने जंफर टूटने की वजह से भी आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें