फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, चली ठंडी हवा, सर्दी से ठिठुरे लोग

Mon, 14 Jan 2019 06:04 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिन भर बादल छाये रहने और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। एक दो दिनों  तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।  रविवार सुबह से ही अचानक मौसम बदला हुआ है।  शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली। इसके बाद से लगातार ठंडी हवाएं चलती रहीं। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक आरएस सिंह के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी और पुरवाई चलने की वजह से अगले दो तीन दिन में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने कहा कि रविवार को हवा का रुख बदलकर पुरवा हो गया है।

एक किलोमीटर तक तो पुरवा हवा है, उसके ऊपर पछुआ हवा बह रही है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। बताया कि सोमवार तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जगहों पर बूंदाबादी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें