फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में सुधार लेकिन ट्रेनों का परिचालन अभी भी असामान्य

Tue, 16 Jan 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुगलसराय
विज्ञापन
train - फोटो : file photo
विज्ञापन
दो दिनों से मौसम में सुधार दिख रहा है लेकिन ट्रेनों का परिचालन समान्य नहीं हो सका है। दो दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटो देरी से चल रही है। मंगलवार को 14 ट्रेनें रद्द रहीं तो बुधवार को 17 ट्रेनें मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को नहीं जाएंगी। डीआरएम किशोर कुमार ने कहा कि परिचालन की स्थिति सुधरने में एक पखवारे तक का समय लग सकता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को रद्द ट्रेनें
अप पूर्वा एक्सप्रेस, अप हटिया आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, अप पंजाब मेल, अप फरक्का एक्सप्रेस, डाउन महाबोधि एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर मंगलवार को ट्रेनें रद्द रहीं। 

ये रहीं घंटो लेट
वहीं रीशेड्यूल किए जाने के कारण डाउन विभूति एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, अप पटना कोटा एक्सप्रेस, अप भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, डाउन महाबोधि एक्सप्रेस छह घंटे, डाउन नीलांचल एक्सप्रेस, अप जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे, अप भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से बारह घंटे तक विलंबित होकर मंगलवार को गंतव्य को रवाना हुईं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बुधवार को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

कोहरे के कारण अटकी ट्रेनें - फोटो : Amar Ujala
डाउन हावड़ा दूरंतो, डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, डाउन भुवनेश्वर दूरंतो, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस, अप विक्रमशिला एक्सप्रेस, अप भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार टर्मिनल संतरागाछी सुपरफास्ट समेत डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें 11 घंटे से अधिक विलंबित होकर बुधवार को गंतव्य को रवाना होंगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनें 
अप हिमगिरि एक्सप्रेस, अप विभूति एक्सप्रेस, डाउन पूर्वा एक्सप्रेस, अप हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस, अप फरक्का एक्सप्रेस, अप और डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस, अप और डाउन हटिया आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर। (17 ट्रेनें)
विज्ञापन

चटकी पटरी से गुजरी पूर्वा एक्सप्रेस

railway track
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के जमानियां और धीना रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की शाम करीब सात बजे अप ट्रैक की पटरी चटक गई। उसी  पटरी से हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस गुजर गई। बाद में पटरी को दुरुस्त किया गया।

 जमानियां और धीना रेलवे स्टेशन के बीच पूर्वा एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान जर्क लगने पर लोको पायलट ने जानकारी दानापुर मंडल के अधिकारियों को दी। आधे घंटे बाद करीब साढ़े सात बजे दिलदारनगर से पहुंची इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने चटकी पटरी को दुरुस्त कर दिया।

इसके बाद ट्रेनों का परिचालन साढ़े आठ बजे शुरू हो सका। मंडल रेल प्रबंधक दानापुर आरआर ठाकुर ने बताया कि ठंड के चलते पटरी में हल्की दरार आ गई थी। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे में  मरम्मत कर परिचालन शुरू करा दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें